फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह से पहले क्यों लगाई जाती है हल्दी, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Fri, 13 Dec 2019 05:55 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
शादी से पहले हल्दी लगाई जाती है
  • भारतीय रीति रिवाजों में एक परंपरा है की शादी से पहले हल्दी लगाई जाती है। हल्दी लगाने को बड़ा ही शुभ माना जाता है। 
  • हल्दी लगाने  की रस्म शादी में लड़के व लड़की दोनों को निभानी पड़ती है। इस रस्म से जुड़े अलग-अलग तरीके और मान्यताएं हैं। आइए आज हम इन सभी मान्यताओं के पीछे के धार्मिक और वैज्ञानिक कारण जानते हैं।
  • भारतीय परंपरा के अनुसार शादी में हल्दी के शगुन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एक आवश्यक परंपरा है इसीलिए इसका निर्वाह किया जाना अनिवार्य ।

     
विज्ञापन

2 of 3
हल्दी से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है
धार्मिक कारण 
  • हल्दी से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए हल्दी का प्रयोग किया जाता है।
  • हल्दी बुरी नजर से रक्षा करती है, इसलिए शादी से पहले दूल्हे और दुल्हन को हल्दी लगाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्राकृतिक चीजों से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है - फोटो : Getty Images
वैज्ञानिक कारण
  • प्राकृतिक चीजों से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार हल्दी में काफी औषधीय गुण होते हैं। हल्दी के प्रयोग से स्किन साफ, सुंदर और चमकदार हो जाती है।
  • हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-बायोटिक है इसलिए भी यह दूल्हा -दुल्हन को लगाई जाती है, अगर शरीर में कहीं चोट और जलने का निशान हो तो वह त्वचा पर न रहें और त्वचा खिल उठे। 
  • शादी में कहीं तरह के काम होते हैं जिन वजह से सिर दर्द या डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं और हल्दी के प्रयोग से सिर दर्द और डिप्रेशन कम होता है। इसलिए शादी की टेंशन को दूर करने के लिए हल्दी रस्म बेहद जरूरी है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें