फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shri krishna janmashtami 2018 : क्या कहती है कान्हा की कुंडली?

Sat, 01 Sep 2018 11:29 PM IST
आचार्य अंजलि जैन, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 6
krishna
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद महीने की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को वृष लग्न में मथुरा में हुआ था। आइए, जानते हैं कान्हा की प्रचलित जन्म कुंडली के आधार पर क्या कहते हैं मुरली मनोहर के सितारे — 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
krishna
लग्न में चंद्रमा होने के कारण भगवान कृष्ण आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी थे। चंद्रमा से शुक्र केंद्र में है और सूर्य चतुर्थ भाव से स्वराशि में स्थित है। कान्हा की कुंडली में पांच ग्रह उच्च के तथा एक ग्रह स्वराशि का है। यही कारण है कि भगवान श्री कृष्ण 16 कलाओं से परिपूर्ण थे।
विज्ञापन

3 of 6
krishna
शुक्र के चतुर्थ भाव में स्थित होने से इनको उच्च स्तर का वैभवपूर्ण जीवन मिला। मित्रों का भरपूर साथ मिला। कान्हा की कुंडली में गजकेसरी योग भी है। लग्न में उच्च का चंद्रमा इनको अपने भक्तों के लिए भावुकता देता है और तृतीय भाव जो कि शिष्यों, अनुयायियों का भाव भी है। यही कारण है कि पूरा विश्व कृष्ण को अपना गुरु मानता है।

4 of 6
krishna
एकादशेश तृतीय भाव में स्थित होने से जातक अपने भाई बहनों में सबसे छोटा होता है जो कि कुंडली से भी स्पष्ट होता है। तृतीय भाव पर मंगल और शनि की दृष्टि होने से इनका कोई भी भाई बहन जीवित नहीं बच सका। द्वितीयेश बुध के पंचम भाव में उच्च राशि में स्थित होने से श्री कृष्ण विलक्षण बुद्धि के स्वामी और कला प्रेमी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
krishna
भाग्येश और दशमेश जो कि शनि है, रिपु भाव में स्थित होने के कारण वे राक्षसों का वध करते हैं। कृष्ण ने शिशुपाल, दंतवक्र, कंस आदि तमाम राक्षसों का वध किया था। शनि और राहु के छठे भाव में स्थित होने से माखन-चोर कहलाए। दशमेश छठे भाव में चंद्र और शुक्र दोनों केंद्र में है। जिससे इनकी मोहिनी त्रिभंगी मुद्रा के दर्शन होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
krishna
अंत में श्रीकृष्ण की रासलीला की बात करें तो सप्तमेश मंगल और अष्टमेश बृहस्पति का दृष्टि संबंध है। सप्तम भाव ध्यान का भाव है और अष्टम भाव समाधि का भाव है। इन दोनों भावों के स्वामियों का दृष्टि संबंध होने से योग की पराकाष्ठा प्राप्त हुई जिससे कुंडलिनी जागरण होता है और सहस्त्र चक्र पर हजारों कमल खिल जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें