Surya Grahan 2022 Upay: आज वैशाख माह की अमावस्या है। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने की वजह से इसे शनि अमावस्या कहते हैं। इसके साथ ही आज साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के दौरान कई सारे ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए। इस दौरान न तो कोई पूजा की जाती है और न ही कोई अन्य कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा सभी अमावस्या में से शनि अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन साढ़ेसाती एवं ढैय्या के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं। इस बार सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का समय लगभग साथ ही पड़ रहा है। ऐसे में आपको सूर्य ग्रहण के साथ ही शनि देव के प्रकोप का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इससे बचने के लिए आपको कुछ काम करने होंगे। तो चलिए आज जानते हैं कि इस दौरान संकट से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए....
विज्ञापन
2 of 7
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ
- फोटो : iStock
संकट से बचने के लिए करें ये उपाय
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन पंचामृत स्नान, तिल-तेल से शनि देव का अभिषेक करें और इस के साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Surya Grahan 2022 सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ
- फोटो : iStock
शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें। इसके बाद शाम के समय में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी समस्याएं दूर होंगी।
4 of 7
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ
- फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक दिन ही पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ
- फोटो : अमर उजाला।
शनि अमावस्या के दिन पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के दौरा आप तेल, जूते-चप्पल, लकड़ी का पलंग, छाता, काले कपड़े और उड़द की दाल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शुभ फल मिलता है और शनि दोष दूर होता है।
विज्ञापन
6 of 7
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण के दिन जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें और साथ ही स्नान करें। ग्रहण के दौरान ये भी ध्यान रखें कि खाने पीने कि चीजों में तुलसी डालकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से खाने पीने कि चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता।