फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं तुलसी की पत्तियों के ये उपाय, करते ही घर में होने लगती है धन की वृद्धि

Fri, 29 Apr 2022 12:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बेहद चमत्कारी हैं तुलसी की पत्तियों के ये उपाय - फोटो : iStock
Tulsi Benefits in Hindi : पौराणिक समय से ही हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की पूजा में भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि तुलसी को विष्णु प्रिया कहा जाता है। मान्यता है कि तुलसी की पत्तियों के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है। साथ ही इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधा होता है, उस घर में नकारात्मक उर्जा नहीं होती है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित रूप से उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। रोजाना सुबह शाम तुलसी के पौधे के नीचे दिया जलाना बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। आइए आज जानते हैं तुलसी की पत्तियों से जुड़े उपायों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 6
बेहद चमत्कारी हैं तुलसी की पत्तियों के ये उपाय - फोटो : iStock
मनोकामना पूर्ति के लिए 
किसी भी मनोकामना की पूर्ति के लिए एक पीतल के लोटे में 4 से 5 तुलसी की पत्तियां डालकर करीब 24 घंटे के लिए छोड़ दें। अगले दिन स्नान आदि करने के बाद इस जल को अपने घर के प्रवेश द्वार के साथ अन्य हिस्सों में इसे छिड़क दें। इससे नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है। साथ ही आपकी मनोकामना भी पूरी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
बेहद चमत्कारी हैं तुलसी की पत्तियों के ये उपाय - फोटो : iStock
विष्णु पूजा में जरूर करें तुलसी का इस्तेमाल 
भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। 

4 of 6
बेहद चमत्कारी हैं तुलसी की पत्तियों के ये उपाय - फोटो : iStock
तुलसी की पत्तियों से करें स्नान 
जल में तुलसी की पत्तियां डालकर नियमित स्नान करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। तनाव दूर होता है। साथ ही त्वचा संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिलता है।  
विज्ञापन

5 of 6
बेहद चमत्कारी हैं तुलसी की पत्तियों के ये उपाय - फोटो : istock
आर्थिक लाभ के लिए तुलसी का प्रयोग
तुलसी के सूखे पत्तों को लाल रंग के कपड़े में बांध लें और फिर इन्हें तिजोरी या फिर अपने पर्स में रख लें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेहद चमत्कारी हैं तुलसी की पत्तियों के ये उपाय - फोटो : istock
बीमारियों से बचने के लिए उपाय 
रोजाना सुबह तुलसी की 7 सूखी पत्तियों को नियमित रूप से पानी से निगलने से सेहत अच्छी रहती है। हालांकि एक बात का जरूर ध्यान रखें कि तुलसी के पत्तों को चबाना नहीं है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें