भगवान शिव को यूं ही भोलेबाबा नहीं कहा जाता है।वो अपने भक्तों पर जल्द ही कृपा कर देते हैं, पर क्या आप जानते हैं शिव जी को खुश करने के लिए सावन का महीना सबसे अच्छा समय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच रहते हैं और यही वजह है कि वो अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुन लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
देवी पार्वती ने भी सावन में शिव जी को प्रसन्न करके उन्हें पति रूप में पाया था। इसलिए शिव को मनाने का यह सबसे बढ़िया समय माना जाता है और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं इन 10 बातों का ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन
3 of 8
सावन के महीने में सूर्योदय से पहले उठकर भगवान शिव का ध्यान करें और नियमित शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। पुराणों के अनुसार सावन में किया गया जलाभिषेक अन्य दिनों में की अपेक्षा अधिक फलदायी होता है।
4 of 8
सावन के सोमवार के दिन व्रत रखें। अगर निर्जला व्रत नहीं रख सकते हैं तो फलाहर के साथ यह व्रत रखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
सावन के महीने में शिव पुराण का पाठ करें। इस पुराण में बताया गया है कि सावन में इसका पाठ और श्रवण करने से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
6 of 8
भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र शामिल करें।इसके अलावा धतूरा और भांग भी भगवान शिव को अर्पित करें।
विज्ञापन
7 of 8
शिवलिंग
तांबे का नाग भगवान शिव को अर्पित करें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इससे कालसर्प, सर्प योग और राहु केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है।