फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को करने से शुक्र होगा मजबूत, ऐश्वर्य धन- वैभव की होगी प्राप्ति

Fri, 17 Apr 2020 07:23 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला, संगीत का कारक ग्रह है। शुक्र के प्रबल होने से व्यक्ति को अद्भुत सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। शुक्र के मजबूत होने पर किसी भी तरह की आर्थिक समस्याएं नहीं आती हैं, परंतु शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को तमाम परेशानियों से गुजरना पड़ता है। आइए, आज जानते हैं शुक्र को मजबूत बनाने के आसान उपाय...


 
विज्ञापन

2 of 7
शुक्रवार के दिन व्रत 
  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत होने लगेगा, जिससे धीरे- धीरे सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। 


 
विज्ञापन

3 of 7
मां लक्ष्मी की पूजा
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र में भी इस बात का वर्णन है कि शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए शुक्रवार को विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

 

4 of 7
श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें 
  • मां लक्ष्मी के इस पाठ को करने से मां प्रसन्न होती हैं। श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
दान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। दान करने से पुण्य मिलता है। ज्योतिषशास्त्र में इस बात का वर्णन है कि शुक्रवार को कुछ चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
शुक्रवार को इन चीजों का दान करें
  • दही
  • खीर
  • ज्वार
  •  इत्र,
  • रंग-बिरंगे कपड़े
  • चांदी
  • चावल 

 
विज्ञापन

6 of 7
मंत्र जाप
इस मंत्र का नियमित जप करने से शुक्र के शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं...
  • "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" 
108 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नियमित करें हनुमान चालीसा का पाठ
  • नियमित हनुमान चालीसा के पाठ से अनेको लाभ मिलते हैं। हनुमान जी की कृपा से अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें