फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये पांच काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Wed, 30 Dec 2020 06:33 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बुधवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार के स्वामी बुध ग्रह हैं जो बुद्धि, विवेक, संचार, वाणी आदि के कारक हैं। बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा और बुध ग्रह की शांति के उपाय करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं और जातकों की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। लेकिन कुछ विशेष कार्यों को बुधवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों की परेशानियां और भी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बुधवार के दिन किसी से उधार लेन-देन न करें - फोटो : pixabay
बुधवार के दिन किसी से उधार लेन-देन न करें
बुधवार के दिन उधार में लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। इससे आर्थिक मामलों में कामयाबी नहीं मिलती हैं। आज के दिन उधार में दिया गया पैसा अथवा लिया गया धन लाभकारी नहीं होता है। आज के दिन लिया गया कर्ज आर्थिक हानि की ओर ले जाता है। इसलिए ध्यान से आज के दिन कर्ज न लें।
विज्ञापन

3 of 6
बुधवार के दिन कड़वे वचन न बोलें - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार के दिन कड़वे वचन न बोलें
बुध ग्रह वाणी और संवाद का कारक होता है। बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसलिए आज के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।  सभी के साथ मधुर और प्रेम से बात करने से आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। घर में धन-समृद्धि आएगी।

4 of 6
बुधवार के दिन काले वस्त्र का प्रयोग न करें - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार के दिन काले वस्त्र का प्रयोग न करें
अपने दांपत्य जीवन को सुखी और पति की लंबी और दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं को बुधवार के दिन काले वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही न ही शादीशुदा महिलाओं को आज के दिन काले रंग के आभूषणों को धारण करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
बुधवार के दिन भूलकर भी पश्चिम दिशा की ओर यात्रा न करें - फोटो : Social
बुधवार के दिन भूलकर भी पश्चिम दिशा की ओर यात्रा न करें
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल होता है। इस दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आज के दिन पश्चिम की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुधवार के दिन भूलकर भी न करें निवेश - फोटो : pixabay
बुधवार के दिन भूलकर भी न करें निवेश
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन आर्थिक निवेश करना हानि का सौदा हो सकता है। आर्थिक हानि से बचने के लिए बुधवार के दिन भूलकर भी निवेश न करें। निवेश करने के लिए सबसे उत्तम दिन शुक्रवार का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें