हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2021 से खरमास आरंभ हुआ था जो 14 अप्रैल 2021 तक रहेगा। मान्यताओं के अनुसार खरमास में शादी विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन और घर निर्माण तथा कोई भी नए शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके साथ ही 21 मार्च से होलाष्टक लग जाएंगे जो 28 मार्च 2021 यानि होलिका दहन तक रहेंगे। होलाष्टक के दौरान भी पूरे आठ दिनों तक सभी शुभ मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस हिसाब से कुल मिलाकर यह माह शुभ कार्यों को करने से लिए सही नहीं रहेगा, परंतु इन दोनों अवधियों के बीच में एक बेहद ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस योग शुभ कार्य किए जा सकते हैं और पूजा-अर्चना करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा है वह शुभ योग और किस दिन हो रहा है उसका निर्माण।