प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
अधिकारियों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। निशान लगाए जा रहे है, घोड़े और पालकी वालों के चेकअप किए जा रहे है, वैष्णों देवी के रास्तों और गुफा में भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम हो रहे हैं दरवाजों में थर्मल स्कैनर भी लगाए जाएंगे। फ्री में मिलने वाले बिस्तर को अभी अस्थाई रूप से हटवा दिया गया है। यात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण करने को लेकर अभी विचार किया जा रहा है। यात्रियों पर नजर रखने के लिए जीपीएस व्यवस्था करने की बात भी हो रही है।