पितृ पक्ष 2024
- फोटो : adobe stock
क्या होता है पितृ दोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर हमारे पूर्वजों की आत्मा तृप्त नहीं है, तो वे धरती पर रहने वाले अपने वंशजों को कष्ट देती है। ज्योतिषशास्त्र में इसे पितृदोष कहा जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, हमारे पूर्वजों की आत्माएं मृत्यु के बाद भी हमारे परिवारों पर नजर रखती हैं। जो व्यक्ति अपने पूर्वज का अनादर करता है या कष्ट देता है उन्हें दुखी आत्माएं श्राप देती हैं, इस श्राप को पितृ दोष कहा जाता है।