पितृपक्ष में क्यों नहीं खरीदनी चाहिए नई चीजें?
- फोटो : अमर उजाला
पितृपक्ष में खरीदारी क्यों है वर्जित ?
पितृपक्ष के दौरान मृत पूर्वजों की आत्माएं मृत्युलोक में भटकती रहती हैं। इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, दान और तर्पण करना चाहिए। लेकिन इस दौरान नई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि इस समय कुछ भी नया खरीदने से परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए पितृपक्ष के दौरान नई चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।