फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र, सभी दुख हर लेंगे बजरंगबली

Tue, 03 Oct 2023 10:30 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Ji Ke Mantra: हनुमान जी कलयुग के देवता कहे जाते हैं। इनकी पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन महाबली हनुमान की आराधना करने से मारुति नंदन जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। हनुमान जी कलयुग में जागृत और साक्षात शक्ति हैं, जिनके समक्ष कोई मायावी शक्ति नहीं टिक पाती है। इनकी पूजा से किसी भी तरह का भय या डर नहीं सताता है। ऐसे में वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके अलावा संकट मोचन हनुमान के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं, जिनका जाप करने से भय, संकट और शत्रुओं का नाश हो जाता है। तो आइए जानते हैं हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में... 

Hanuman Ji Puja: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग, हर मनोकाना होगी पूरी
विज्ञापन

2 of 6
मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र - फोटो : iStock
ओम हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
शत्रु से परेशान हैं तो इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होता है। साथ ही उनसे उत्पन्न संकटों को दूर करने के लिए इस मंत्र को बहुक चमत्कारी माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र - फोटो : iStock
ओम हं हनुमते नम:
हनुमान जी के इस मंत्र को बड़ा ही चमत्कारी माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कोर्ट से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है। इसके प्रभाव से फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपको कोर्ट की तरफ से कोई राहत मिल सकता है।

4 of 6
मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र - फोटो : iStock
ओम नमो भगवते हनुमते नम:
यदि आपके घर-परिवार में हमेशा क्लेश रहता है, तो हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस मंत्र के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख एवं शांति आती है। 

Hanuman Ashtak Path: मंगलवार को जरूर करें हनुमान अष्टक का पाठ, हर संकट दूर करेंगे संकटमोचन
विज्ञापन

5 of 6
मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र - फोटो : iStock
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। 
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

इस मंत्र का जाप करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। साथ ही बजरंगबली अपने भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं और दुखों को दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र - फोटो : iStock
ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से शत्रु परास्त होते हैं। इसके अलावा रोगों को दूर करने और संकटों से रक्षा के लिए भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें