फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parivartani Ekadashi 2021 Upay: आज परिवर्तनी एकादशी व्रत में जरूर रखें इन 5 बातों का जरूर ध्यान

Fri, 17 Sep 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
परिवर्तनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
Parivartani Ekadashi Vrat 2021: आज (17 सितंबर 2021) परिवर्तनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी, वामन एकादशी, जयझूलनी एकादशी, डोल ग्यारस एकादशी आदि नामों से जानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रासन में अपनी करवट बदलते हैं। दरअसल, भगवान विष्णु चार महीनों तक सोते हैं ये चार माह चतुर्मास कहलाते है। भाद्रपाद माह के शुक्लपक्ष के दिन भगवान विष्णु सोते हुए करवट लेते हैं इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन के स्वरूप की पूजा की जाती है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनी जाती है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा मिलती रहती है। एकादशी के दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए, ऐसा करने से जातकों को भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

2 of 6
परिवर्तनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
1. एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ मा लक्ष्मी की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 6
पीपल का पेड़। - फोटो : सोशल मीडिया
2. हमारे शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
3. एकादशी के दिन शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है जिसके कारण से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
4. एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु को दक्षिणवर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दाल-चावल - फोटो : social media
5. एकादशी तिथि के दिन चावल न खाएं। आज के दिन चावल खाना शुभ नहीं होता है। मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाने से प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म पाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें