फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 26 मई 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 27 May 2021 06:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान रखेगी। अपने अहंकार को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - स्लेटी


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। सट्टा, म्युचुअल फंड आदि में नुकसान हो सकता है। आलस्य हावी रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहें।
शुभ अंक - 41
शुभ रंग – भूरा

4 of 10
number
अंक - 3
कार्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। आज व्यापार में पार्टनरशिप न करें। आगे चलकर परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज लाभ में वृद्धि होने के योग हैं। पुरानी चल रही परेशानियां कम होंगी। कोर्ट—कचहरी में चल रहे केस आपके पक्ष में हो सकते हैं, आलस्य की वजह से आप काफी समय व्यर्थ में गंवाएंगे।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चा बढ़ेगा, जिस कारण बचत कम होगी। बेकार अपना समय तर्क-वितर्क में न गंवाएं।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नौकरी को लेकर मन में एक तरह की चिंता रहेगी। ध्यान रहे, नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगें। बाहर खाने—पीने के कारण सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – ग्रे

8 of 10
number
अंक - 7
परिवार में किसी परिजन की सेहत कमजोर रहेगी। आप महसूस कर सकते हैं कि लोग आपका विरोध कर रहे हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों पर किसी प्रकार का लांछन लग सकता है।  
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – क्रीम

9 of 10
number
अंक – 8
शेयर मार्केट और सट्टे बाजार से दूर रहें। आपकी आदतों के कारण शायद लोग आपके विरोधी हो जाएं। व्यापार में निवेश सोच-समझ कर करें। चोट लगने से बचें।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा, परन्तु आपका ध्येय रहेगा कि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें। परिवार का साथ आज नहीं मिलेगा। किसी की सलाह लेकर कार्य करें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें