फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 25 मई 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 25 May 2021 05:59 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नौकरी में मान-सम्मान मिल सकता है। आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। निजी जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
किसी बात को लेकर आप बहुत जल्दी क्रोधित हो सकते हैं। व्यवहार को कंट्रोल में रखें, मित्र आपको गलत परामर्श दे सकते हैं। जिसका असर आपके व्यापार पर पड़ेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
अंक - 3
घर में धार्मिक आयोजन या पूजा रखवा सकते हैं। परिवार व संतान के लिए अगर आप इच्छुक हैं तो आज का दिन जीवनसाथी से बात करने के लिए उत्तम है।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाजायज रिश्ता आपको मुसीबत में डाल सकता है इसलिए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी पचड़े में न पड़ें। तनाव की स्थिति रह सकती है। 
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
व्यापार में तरक्की हो सकती है। अगर आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।  
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज भूमि, घर आदि का सौदा करने के लिए दिन उत्तम है। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड कपल के लिये दिन खुशियां लाएगा। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – वाईलेट

8 of 10
number
अंक - 7
शिक्षा में रुकावट आ सकती है। अहंकार के कारण रिश्ते खराब होंगे। संतान से सुख मिलेगा परन्तु मन विचलित रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें वह हानि पहुंचा सकते हैं।  
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
number
अंक – 8
उत्तम दिन, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो रिजल्ट अनुकूल आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
नए मित्रों से सम्पर्क बनेगा परंतु मित्रता या किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले जांच लें। वाद-विवाद से बचें। भूमि या सम्पत्ति को लेकर समस्या आ सकती है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – मेजेन्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें