फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 23 दिसंबर: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 23 Dec 2020 07:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 23 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
आज खर्च ज्यादा कर सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। आप स्पष्टवादी व्यक्ति हैं। सलाह है अपने विचार सही तरीके से प्रस्तुत करें, अन्यथा माता-पिता के साथ बहस हो सकती है। 
शुभ अंक - 18
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
आज खुशी का दिन है। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज लम्बी यात्रा पर जाने का योग है। आपने पर नियन्त्रण रखें। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से दूरी बनाएं रखें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग - जामुनी

4 of 10
number
मूलांक 3
वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। पत्नी या भाई से अनबन हो सकती है। कम्प्यूटर क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों की नौकरी में तरक्की हो सकती है।
शुभ अंक - 6, 
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आ सकती है। अगर आप वकालत या ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं तो आज का दिन नौकरी के आवेदन के लिए उत्तम रहेगा।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग - आरेन्ज
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
आज भाग्यशाली दिन है। जमीन जायदाद में आप निवेश कर सकते हैं। सतर्क रहें, कानूनी अड़चने आ सकती हैं इसलिए किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य न करें।
शुभ अंक -10
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
आज आप में सहन शक्ति की कमी रहेगी। धैर्य से काम लेना होगा। आपकी कोई निंदा कर सकता है। विद्यार्थी नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।
शुभ अंक -14
शुभ रंग- खाकी

8 of 10
number
मूलांक 7
आज आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आनंन्द की कोई खबर मिलेगी। उसके साथ शाम अच्छी गुजरेगी।
शुभ अंक - 25 
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number
मूलांक – 8
कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले गंभीरता से सोच लें। इस वक्त सही योजना और रणनीति आपके भविष्य को सुखमय बनाएगी।
शुभ अंक -3
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक -9
आज आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं और आपको सम्मान भी मिल सकता है। परिवार में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें