Ank Jyotish Numerology Predictions 12 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी का पूरा साथ आपके साथ होगा और वे आपकी आमदनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। संतान को स्वास्थ्य कष्ट होना संभावित है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार में खटपट रहेगी और माता का स्वास्थ्य भी पीड़ित रहेगा। घरेलू खर्च भी आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डालेगा। संतान के लिए समय अच्छा है और जीवन साथी भी आपके सुख का कारण बनेगा।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - हरा
4 of 10
number
अंक 3
कार्य व्यापार के लिए दिन मद्दा रह सकता है। मानसिक तनाव और गुस्सा आपके लिए घातक हो सकता है, इससे दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक परेशानी का सामना कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ब्राउन
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने प्रियतम को अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं और परिवार में घुल मिलकर वह सबका मन जीत लेंगे। शुभ अंक-3
शुभ रंग –केसरिया
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। परिवार का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। संतान भी ठीक रहेगी और आपकी संतान यदि पढ़ने योग्य है तो उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 9
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
वैवाहिक जीवन प्रेम से भरा रहेगा। जमीन प्रॉपर्टी से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया कोई व्यक्ति या नया बॉस आपकी दिनचर्या बदल सकता है। प्रेमी से मुलाकात मन को हल्का करेगी। शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हल्का नीला
8 of 10
number
अंक 7
व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शुभ अंक – 9
शुभ रंग– गुलाबी
9 of 10
number
अंक 8
कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा। शुभ अंक -42
शुभ रंग– हल्का नीला
अंक 9
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। ज्यादा आत्मविश्वास से बचें। प्रेम में निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे । व्यापारिक यात्रा में फायदा हो सकता है। कोई नई डील बन सकती है। शुभ अंक -5
शुभ रंग – वाईलेट ब्लू