Ank Jyotish Numerology Predictions 11 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
परिवार में आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापार से जुड़े हैं तो उसमें कम मात्रा में फायदा होगा।
शुभ अंक -13
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग- पीला
4 of 10
number
अंक 3
आज सोशल मीडिया पर किसी से बहस हो सकती है। अपने मन को संयमित करें। समय खराब होने के कारण विरोधी आज आपके ऊपर हावी हो सकता हैं। अपने मन को शांत रखें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
कार्य क्षेत्र में आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। अपनी मधुर वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
आज आप अपना ऑफिस या घर बदलने की सोच सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग का बन रहा हैं। आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
अपने समय की कीमत को समझें और गैर जरुरी कामों में अपना समय जाया न करें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सफेद
8 of 10
number
अंक 7
सरकारी कामकाज में देरी होगी। जोखिम भरे कार्यों से बचें। संगीत की तरफ आज आपका रूझान बढ़ सकता हैं। व्यावसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - लेमन
9 of 10
number
अंक 8
प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आज प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी प्रकार के झगड़े में न पड़ें।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – फिरोजी
अंक 9
कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। आज आपका आर्थिक पक्ष कमजोर है, अतः धन से जुड़े फैसले सोच समझकर ही लें। मानसिक तनाव बना रहेगा।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – पीला