फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर भूलकर भी न करें ये काम, छा जाएगी कंगाली

Sun, 03 Dec 2023 02:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
NEW YEAR 2024 - फोटो : अमर उजाला।
New Year 2024: नया साल सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। ऐसे में लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। नए साल के शुभ अवसर पर कुछ लोग खरीदारी करते हैं तो कुछ घूमने की योजना बनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इस दौरान मोर का पंख खरीदना बेहद शुभ होता है। इसलिए लोग नए साल के शुभ अवसर पर इसे घर लाते हैं। साथ ही घर में पूजा पाठ का आयोजन भी किया जाता है।

इस दौरान कुछ लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजनाएं भी बनाते हैं तो कुछ अपने अधूरे काम को पूरा करने का प्रण लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिनको नए साल पर करने से पूरे साल परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते है कि नए साल पर कौन से काम नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
new year 2024 - फोटो : अमर उजाला
अंधेरा न करें
नया साल किसी पर्व से कम नहीं होता है। इस दौरान घर व मंदिरों में पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसलिए सभी को इस दिन घर में उजाला करना चाहिए। भूलकर भी आप घर में अंधेरा न होने दें। ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 7
new year 2024 - फोटो : फाइल फोटो
लड़ाई न करें
नए साल के पहले दिन घर और परिवार में शांति बनाए रखें। किसी से भी वाद-विवाद में न पडे़। माना जाता है कि साल के पहले दिन लड़ाई झगड़े करने से पूरे साल घर में नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है।

4 of 7
new year 2024 - फोटो : istock
तामसिक भोजन न करें
नए साल पर तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, साल का पहला दिन पर्व के रूप में मनाया जाता है। घरों में मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा की जाती है। इसलिए मांसाहारी भोजन से परहेज रखने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
new year 2024 - फोटो : istock
कर्ज न लें
साल के पहले दिन किसी से कर्ज न लें। माना जाता है कि साल की शुरूआत में कर्जा लेने से पूरे वर्ष आर्थिक परेशआनियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए कर्ज लेने से बचें। इस दौरान पर्स को भी खाली न रखें।
विज्ञापन

6 of 7
new year 2024 - फोटो : istock
धारदार वाली चीजें न खरीदें
माना जाता है कि नए साल के शुभ मौके पर चाकू, धारदार वाली चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
new year 2024 - फोटो : istock
काले वस्त्र न पहने
साल के पहले दी भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहने। माना जाता है इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें