फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mantra: हर दिन सुबह उठकर करें इन मंत्रों का जाप, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Tue, 06 May 2025 01:16 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो रोज सुबह कुछ विशेष मंत्रों का जाप अवश्य करें। इससे कार्यों में सफलता मिलने लगेगी और जीवन में समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं वे शुभ मंत्र और उनके लाभ,,,
विज्ञापन
1 of 5
dhyan - फोटो : adobe stock
Morning Powerful Mantra: ऐसा माना जाता है कि दिन की शुरुआत जितनी सकारात्मक होती है, पूरा दिन भी उतना ही अच्छा बीतता है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें सुबह उठते ही अपनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप भी जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो रोज सुबह कुछ विशेष मंत्रों का जाप अवश्य करें। इससे कार्यों में सफलता मिलने लगेगी और जीवन में समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं वे शुभ मंत्र और उनके लाभ,,,
 

Importance Of Shankh: शंख के बिना क्यों अधूरी मानी जाती है लक्ष्मी नारायण की पूजा, जानें क्या है इसका महत्व

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन सिर्फ करें ये पांच उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा

Success Tips: संतान की सफलता के लिए करें ये खास उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की

विज्ञापन

2 of 5
सुबह उठकर करें इन मंत्र का जाप  - फोटो : freepik
सुबह उठकर करें इन मंत्र का जाप 
हिंदू धर्म में मान्यता है कि हमारे हाथों में देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को जोड़कर इस मंत्र का स्मरण करना चाहिए। इससे दिनभर की नकारात्मकता दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
मंत्र:
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्।।
विज्ञापन

3 of 5
सुबह उठकर करें इन मंत्र का जाप  - फोटो : adobe stock
गायत्री मंत्र का जाप 
गायत्री मंत्र को सबसे शक्तिशाली और शुभ मंत्रों में माना जाता है। रोज सुबह इस मंत्र का जाप करने से मन शांत रहता है, बुद्धि तेज होती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
मंत्र:
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्।

 

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Wedding Invitation: सबसे पहले किन्हें देना चाहिए शादी का निमंत्रण कार्ड? जानें क्या कहते हैं नियम

4 of 5
श्री गणेश मंत्र  - फोटो : freepik
श्री गणेश मंत्र 
श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, अर्थात वे सभी बाधाओं को दूर करने वाले देव हैं। दिन की शुरुआत में यह मंत्र पढ़ने से कार्यों में सफलता मिलती है और अवरोध दूर होते हैं।
मंत्र:
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

इस मंत्र का भावार्थ है- हे गणेश जी! आप सौ सूर्य के समान तेजस्वी हैं, कृपया मेरे सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्नान मंत्र का जाप  - फोटो : adobe stock
स्नान मंत्र का जाप 
यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करते हैं, तो इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे न केवल शरीर, बल्कि मन भी शुद्ध होता है।
मंत्र:
गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलस्मिन्सन्निधिं कुरु।।

 

Mohini Ekadashi 2025: कब है मोहिनी एकादशी? जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें