अमावस्या 2021
मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि का महत्व-
शास्त्रों में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व बताया गया है लेकिन मार्गशीर्ष की अमावस्या को बहुत ही पुण्य फलदायी माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करना बेहद शुभफलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान आदि करने से पितृ प्रसन्न होते हैं व अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यह दिन कालसर्प दोष निवारण, पितृदोष निवारण आदि के लिए भी बहुत उत्तम माना गया है। इस बार शनि अमावस्या होने के कारण शनिदेव की कृपा पाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान करना भी श्रेष्ठ रहेगा।