फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के इन हिस्सों पर छिपकली गिरे तो समझिए होने वाले हैं मालामाल, जानिए इससे जुड़े शकुन और अपशकुन

Tue, 01 Mar 2022 06:18 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन - फोटो : iStock
छिपकली कोई ऐसी जीव नहीं है जिससे हमारा कुछ नुकसान होता है, फिर भी घर में उसे देखकर हर कोई भागने लगता है। ये अगर घर में दिख जाए तो कुछ लोग इसे भगाने भी लगते हैं। शास्त्रों में भी छिपकली से जुड़े कई शगुन-अपशुगुन बताए गए हैं। साथ ही छिपकली अगर किसी इंसान के शरीर पर गिर जाए तो इसके भी कई शुभ और अशुभ संकेत माने जाते हैं। ज्यादातर लोग शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली के गिरने को शुभ नहीं मानते हैं। अगर शरीर पर छिपकली गिर जाए तो लोग तुरंत कुछ उपाय करने लगते हैं ताकि बुरी बला टल जाए और किसी तरह का नुकसान न हो। हालांकि ये बात कम लोग ही जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली के गिरने को शुभ भी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि छिपकली के अंगों पर गिरने के क्या संकेत बताए गए हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन - फोटो : iStock
छिपकली से जुड़े शगुन और अपशगुन
  • मान्यताओं के अनुसार छिपकली का पुरुषों के बाएं अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है और महिलाओं के दाएं अंग पर छिपकली गिरना अशुभ माना जाता है। वहीं पुरुषों के दाएं अंग और स्त्रियों के बाएं अंग पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन - फोटो : iStock
  • छिपकली का बालों पर गिरना सही नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि छिपकली का बालों पर गिरना इस बात का संकेत देता है कि भविष्य में कोई अशुभ घटना घट सकती है। वहीं अगर छपकली गर्दन पर गिरे तो इसका मतलब है कि सम्मान में वृद्धि होगी।

4 of 5
छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन - फोटो : iStock
  • कहा जाता है कि गाल पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा अगर छिपकली घर में लड़ाई करते हुए दिखाई दे तो समझना चाहिए कि परिवार या मित्रों से लड़ाई हो सकती है। कहा जाता है कि किसी खास से विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन - फोटो : iStock
  • वहीं यदि खाना खाते वक्त छिपकली की आवाज सुनाई दे तो ये इस बात का संकेत देता है कि कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अगर छिपकली लड़ते हुए आसानी से माथे पर गिर जाए तो इसे शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत देता है कि बहुत जल्द बड़ा धन लाभ होने वाला है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें