अपने घर में हर कोई सुख और शांति चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के फेंगशुई टिप्स अपनाते हैं। भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी कई चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से लोगों के दिन बदल जाते हैं। फेंगशुई के नियम के अनुसार अगर कोई सामान घर में रखा जाय तो हर काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। साथ ही पैसों की तंगी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ होता है। कहा जाता है कि इन मूर्तियों को घर में रखने से तरक्की और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है। आपके घर में सकारात्मकता आती है और आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी मूर्तियों को घर में रखने से आपको कौन से फायदे होंगे...