महिलाओं का करें आदर
उन्हीं घरों में हमेशा लक्ष्मी प्रवेश करती हैं जहां पर महिलाओं का आदर होता है। अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज है तो उन्हें जल्दी से जल्दी मनाने की कोशिश करें। अगर अक्सर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव ज्यादा होने लगे तो यह कुंडली का दोष भी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का सप्तम भाव परिवार का होता है। इस भाव में दोष होने पर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है।