फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें घर में कैसे आती है माता लक्ष्मी की कृपा

Sun, 01 Dec 2019 11:13 AM IST
संदीप भट्ट धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
laxmi
जिन लोगों को हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती है या फिर पैसे आने के बावजूद हाथों में नहीं टिक पाता। इसका कारण यह है कि उस व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं है। आइए जानते हैं कैसे घर आती हैं माता लक्ष्मी...


सबसे पहले महिलाओं का करें आदर

उन्हीं घरों में हमेशा लक्ष्मी प्रवेश करती हैं जहां पर महिलाओं का आदर होता है। अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज है तो उन्हें जल्दी से जल्दी मनाने की कोशिश करें। अगर अक्सर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव ज्यादा होने लगे तो यह कुंडली का दोष भी हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का सप्तम भाव परिवार का होता है। इस भाव में दोष होने पर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है।
विज्ञापन

2 of 4
laxmi - फोटो : Social Media

शुक्रवार के दिन रखें व्रत

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।
विज्ञापन

3 of 4
vastu tips

घर पर नहीं होना चाहिए वास्तु दोष

घर पर वास्तुदोष होने पर लक्ष्मीजी नहीं ठहरती। वास्तु में हर चीज के लिए दिशा निर्धारित की गई है। वास्तु के नियमों का पालन करने पर घर पर लक्ष्मी जी सुख, संपन्नता और ऐश्वर्य लाती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शुक्र देव - फोटो : अमर उजाला

कुंडली में शुक्र को करें मजबूत

जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत घर में होती है उनके यहां माता लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर घर पर परेशानियां रहती है। मोर के पंख को घर में रखने से शुक्र आपका मजबूत होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें