फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Puja Niyam: तुलसी पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां

Tue, 29 Jun 2021 06:03 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी पूजा नियम - फोटो : सोशल मीडिया
धार्मिक तुलसी का पौधा पूजनीय होता है। सनातन परंपरा को मानने वाले लोग अपने आंगन में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करते हैं। तुलसी पौधा औषधीय तो होता ही है साथ ही यह घर वास्तु दोष को समाप्त करता है। तुलसी भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय है। मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए मां तुलसी की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। लेकिन तुलसी पौधे की पूजा और इसके रोपण के हेतु कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। जैसे तुलसी के पौधे को रविवार को छोड़कर नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी पौधे के नीचे संध्या के समय दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं जिन घरों में तुलसी में सुबह-शाम दीपक जलाया जाता है, और जल दिया जाता है। उन पर हमेशा मां महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं तुलसी पूजा में और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी पूजा के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अति प्रिय है। भगवान विष्णु की पूजा में किसी भी तरह से तामसिक चीजों का प्रयोग वर्जित माना गया है। इसलिए जहां पर भी तुलसी का पौधा लगा हो वहां पर कभी मांस मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने गले में तुलसी की माला धारण करते हैं, उन्हें भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी पूजा के नियम - फोटो : pixabay
तुलसी का पौधा वास्तु दोष दूर करने में भी सक्षम होता है। जहां पर भी तुलसी लगी होती है, वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। ये आपके लिए अशुभफलदायक हो सकती है। तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर आपके घर में उचित स्थान है, तो तुलसी को घर के आंगन के बीच में लगाएं। यह बहुत शुभ फल देती है।

4 of 5
तुलसी पूजा के नियम - फोटो : social media
रविवार, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण और सूर्यास्त होने के बाद कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। तुलसी के पत्तों को बिना आवश्यकता के नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है, तो उसकी सही से देखभाल करना आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे का ध्यान रखें। वह सूखे न और अगर तुलसी सूख गई है, तो उस स्थान पर तुरंत नया पौधा लगा दें। सूखे हुए पौधे को ऐसे ही न फेंके, बल्कि उसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी पूजा के नियम - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग अपने घर में जमीन में तुलसी का पौधा रोपते हैं, लेकिन तुलसी को हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। मान्यता है कि जमीन पर लगा हुआ तुलसी का पौधा अशुभ फल देता है। इसका प्रभाव घर के सदस्यों के स्वास्थ पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें