फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भी कोई आए परेशानी तो बस इस मंत्र के साथ सूर्य भगवान की करें पूजा

Mon, 05 Aug 2019 09:53 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसी भी तरह की परेशानी हो तो कई सारे ज्योतिष इस बात की सलाह देते हैं कि सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, जिससे परेशानियां दूर हो जाएंगी। दरअसल, सूर्य पूजा का महत्व भविष्य पुराण के ब्राह्म पूर्व में भगवान श्री कृष्ण ने सांब को बताया था। सांब श्री कृष्ण के पुत्र थे। श्री कृष्ण के अनुसार सूर्य एक ऐसे देवता हैं, जिन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है। जो भी उनकी पूजा सच्चे मन से करता है उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भविष्य पुराण में भगवान श्री कृष्ण ने सूर्य पूजा करने का क्या उपाय बताया था। 

कैसे करेंगे भगवान् सूर्य आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी, जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरूओं से केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 5
सुबह नहाने के बाद भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल भरकर, इसमें चावल और फूल डालें। फिर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य मंत्र ऊं खखोल्काय स्वाहा का जाप करें। इस जाप को करने से शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य बेहतर होता है। 

कैसे करेंगे भगवान् सूर्य आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी, जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरूओं से केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य की अराधना करने के बाद धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें। इसके बाद सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन का दान करें। साथ ही सूर्य भगवान के लिए रविवार को व्रत करें। इस दौरान एक समय फलाहार करें और सूर्य देव का पूजन करें। इन सब चीजों को करने से कुंडली में मौजूद सूर्य के दोष को दूर किया जा सकता है।

कैसे करेंगे भगवान् सूर्य आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी, जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरूओं से केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन) 

4 of 5
ज्योतिष के मुताबिक 12 ग्रह होते हैं और सूर्य को इनका राजा माना जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव की पूजा करने से बाकि ग्रह परेशान नहीं करते। ऋग्वेद के देवताओं के सूर्य का महत्वपूर्ण स्थान है। यजुर्वेद के मुताबिक सूर्य को भगवान का नेत्र माना जाता है। ब्रह्मवैर्वत पुराण के मुताबिक सूर्य को परमात्मा के स्वरूप माना जाता है। 

कैसे करेंगे भगवान् सूर्य आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी, जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरूओं से केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेदों में सूर्य भगवान को संसार का आत्मा माना गया है। बता दें कि भगवान राम सूर्य पूजा करते थे। वहीं महाभारत में कर्ण भी हर रोज सूर्य भगवान की पूजा करते थे। ऐसा माना गया है कि इससे व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। और भाग्योदय में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

कैसे करेंगे भगवान् सूर्य आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी, जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरूओं से केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें