रेस्टोरेंट में डिनर करने को लेकर मान्यता
- फोटो : Adobe stock
रेस्टोरेंट में डिनर करने को लेकर मान्यता
पारंपरिक रूप से करवा चौथ के दिन पूजा और घर में ही सात्विक भोजन करने को महत्व दिया गया है। इस व्रत में शुद्धता, पवित्रता और आत्मसंयम का पालन आवश्यक माना गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन भोजन बनाने से लेकर उसे ग्रहण करने तक हर कार्य में शुद्धता का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में घर का बना सात्विक भोजन ही शुभ माना जाता है। जबकि रेस्टोरेंट का भोजन तामसिक गुणों वाला होता है, जिसमें लहसुन, प्याज या मांसाहारी तत्व हो सकते हैं। ऐसे भोजन से व्रत का आध्यात्मिक प्रभाव कम हो सकता है।