व्रत के बाद क्या खा सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock
व्रत के बाद क्या खा सकते हैं?
करवा चौथ के व्रत में महिलाएं दिनभर बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास करती हैं। चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोला जाता है। नियमों के अनुसार इसके बाद हल्का और सात्विक भोजन करना ही उचित माना जाता है। व्रत खोलने के बाद महिलाएं फल, मिठाई, खिचड़ी, दाल-चावल या हल्का भोजन ग्रहण कर सकती हैं, ताकि शरीर को आराम मिले और पाचन पर भी अधिक भार न पड़े।