फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartika Month 2021: कल से कार्तिक मास आरंभ, जानिए इस महीने तुलसी पूजा, स्नान और दान का महत्व

Wed, 20 Oct 2021 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 7
कार्तिक माह में प्रतिदिन करना चाहिए तुलसी में दीपदान - फोटो : istock
हिंदू ग्रंथों में कार्तिक मास का विशेष महत्व बताया गया है। पूरे कार्तिक मास में स्नान, दान और पूजन का विशेष बताया गया है। स्वयं ब्रह्माजी कार्तिक मास की महिमा बताते हुए कहते हैं कि कार्तिक मास सब मासों में उत्तम है एवं महीनों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ (बद्रिकाश्रम)श्रेष्ठ है। 'न कार्तिकसमो मासो न कृतेन समं युगं, न वेदं सदृशं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समं' अर्थात् कार्तिक के समान कोई मास नहीं है, न सतयुग के समान कोई युग, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं। इस महीने में तैंतीस कोटि देवता मनुष्य के सन्निकट हो जाते हैं और इसमें किए हुए स्न्नान, दान, भोजन, व्रत, तिल, धेनु, सुवर्ण, रजत, भूमि और वस्त्र आदि के दानों को विधिपूर्वक ग्रहण करते हैं। कार्तिक में जो कुछ दिया जाता है,जो भी तप किया जाता है उसे सर्वशक्तिमान भगवान विष्णु ने अक्षय फल देने वाला बतलाया है। आइए जानते हैं कार्तिक मास में किन कार्यों को करने का अत्यधिक महत्व है।
विज्ञापन

2 of 7
कार्तिक महीने का महत्व
तारों की छांव में करें स्न्नान
मान्यता है कि कार्तिक महीने में किसी पवित्र नदी में ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करना बहुत लाभकारी होता है। अगर आप नदी के जल में स्नान करने में असमर्थ हैं तो नहाने के पानी में किसी पवित्र नदी का जल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
गीता प्रेस गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला
गीता का पाठ
शास्त्रों के अनुसार जो मनुष्य कार्तिक मास में प्रतिदिन गीता का पाठ करता है उसे अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है। गीता के एक अध्याय का पाठ करने से मनुष्य घोर नरक से मुक्त हो जाते हैं। एकमात्र गीता ही सदा सब पापों को हरने वाली और मोक्ष देने वाली है।  
 

4 of 7
तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है - फोटो : istock
तुलसी पूजा का महत्व
विष्णु प्रिया तुलसीजी की पूजा वैसे तो पूरे साल ही फलदाई है, लेकिन कार्तिक मास में तुलसी की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी यमदूतों के भय से मुक्ति प्रदान करती है। पुराणों में कहा गया है कि कार्तिक मास में लगातार एक महीने तक तुलसी के सामने दीपदान करने पर घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी प्रकार इस मास में तुलसी के पौधे का रोपण करना बहुत पुण्यदायी है। 
विज्ञापन

5 of 7
तुलसी का पौधा - फोटो : Pixabay
अन्न दान का महत्व
स्कंद पुराण के अनुसार इस महीने में अन्न दान करने से पापों का सर्वथा नाश हो जाता है। सब दानों से बढ़कर अन्न दान है क्योंकि यह समस्त संसार अन्न के आधार पर ही जीवित रहता है इसलिए कार्तिक में अन्न दान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
दीपदान - फोटो : istock
दीपदान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास में प्रतिदिन किसी पवित्र नदी, तीर्थस्थल, मंदिर या फिर घर में रखी हुई तुलसी के पास दीपदान अवश्य करना चाहिए। जो स्वयं दीपदान करने में असमर्थ हो, वह दूसरे के बुझे हुए दीप को जला दे अथवा हवा आदि से उसकी रक्षा करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर को धन-धान्य से भर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शालिग्राम की पूजा और दान
कार्तिक में भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए शालिग्राम का पूजन और प्रभु के नामों का स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति किसी भी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है। इसी प्रकार सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालिग्राम शिला के दान करने से मनुष्य उसी फल को पा लेता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें