Kartik Purnima 2021: शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा तिथि आती है। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को पड़ रही है। वैसे तो हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन से कई विशिष्ट पौराणिक गाथाएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन को देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है साथ ही यह तिथि भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। दान, स्नान व उपवास के लिए यह दिन बहुत विशेष होता है। यदि इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो धन संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।