फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kalashtmi 2021: 4 फरवरी को है कालाष्टमी, ये उपाय करने से मिलेगा, शत्रु बाधा और दुर्भाग्य से छुटकारा

Tue, 02 Feb 2021 05:44 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kalashtami bhairav
हर माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। माघ मास की कालाष्टमी 4 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इसे कालाष्टमी और भैरवाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव के रौद्ररूप कालभैरव भगवान की पूजा का विधान है। इन्हें भगवान शिव का पांचवा अवतार माना गया है। साधारण जन के लिए भगवान भैरव के बटुक भैरव स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। उनका यह स्वरूप सौम्य है। तो वहीं कालभैरव स्वरूप में वे दंडनायक हैं जो पापियों को दंड देते हैं। मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की पूजा करने से भक्तों को भय और संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है। भगवान भैरव अपने भक्तों की हर विपत्ति से रक्षा करते हैं। इनकी कृपा से शत्रु बाधा, दुर्भाग्य, राहु-केतु और यहां तक की नकारात्मक शक्तियों से भी मुक्ति प्राप्त होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कालभैरव के भक्तो का जो भी अनिष्ट करता है, उसे तीनों लोकों में कोई शरण नहीं दे सकता है। काल भी इनसे भयभीत रहता है। कालाष्टमी के दिन आप कुछ उपाय करके भगवान भैरव की कृपा से शत्रुओं और दुर्भाग्य से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कालाष्टमी के उपाय...
विज्ञापन

2 of 6
kalashtami
कालाष्टमी पर भगवान भैरव को कैसे प्रसन्न करें 
कालाष्टमी के दिन प्रातः उठकर स्नानादि के निवृत्त होने के पश्चात भगवान भैरव का ध्यान करें और उन्हें अबीर, गुलाल, चावल, फूल और सिंदूर अर्पित करें। भगवान भैरव की कृपा प्राप्त करने के लिए नीले रंग के फूल चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
kalashtami
कष्टों से मुक्ति के लिए
कालाष्टमी पर विधि-विधान के साथ पूजा करने से भगवान कालभैरव अपने भक्तों को जीवन में धन, यश और सफलता प्रदान करते हैं। यदि आप कष्टों से मुक्त पाना चाहते हैं तो कालाष्टमी के दिन किसी मंदिर में काजल और कपूर का दान करें।

4 of 6
kalashtami
धन की समस्याओं को दूर करने के लिए
यदि धन संबंधित समस्याएं आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रहा है तो कालाष्टमी के दिन किसी भैरव में जाएं और भगवान भैरव को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। इससे आपकी धन संबंधित समस्याओं का समाधान होता है और घर में समृद्धि आती है।
विज्ञापन

5 of 6
kalashtami
नींबू की माला
यदि आपके मन में को मनोकामना है तो कालाष्टमी के दिन किसी मंदिर में जाकर भगवान भैरव को नींबू की माला अर्पित करें। मान्यता है कि इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काल भैरव जयंती
नकारात्मकता दूर करने के लिए
यदि आपको लगता है कि आपके ऊपर नकारात्मकता हावी है तो कालाष्टमी के दिन काले उड़द, काले तिल और 11 रूपए लेकर किसी काले कपड़े में रखें और मंदिर जाकर भगवान भैरव को अर्पित कर दें। माना जाता है कि इससे आपके शरीर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें