सभी ग्रहों में सबसे बड़े और सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले देवगुरु बृहस्पति अगले महीने की 14 तारीख को अपनी राशि बदलने वाले हैं। गुरु ग्रह 14 सितंबर 2021 को शनिदेव की राशि मकर राशि में गोचर करेंगे। जहां पर ये 20 नवंबर 2021 तक रहेंगे, फिर इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु ग्रह अभी इस समय कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। गुरु के 14 सितंबर को मकर राशि में परिवर्तन करने पर शनि देव के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को एक शुभ और ज्ञानी ग्रह के रूप में माना जाता है। गुरु कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के माने जाते हैं। गुरु भाग्य, विवाह और प्रसिद्धि के कारक ग्रह हैं। 14 सितंबर को गुरु का गोचर करने से शनि के साथ युति बनेगा इस कारण से गुरु का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। गुरु के मकर राशि में राशि परिवर्तन करने से इसका सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...