होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय
- फोटो : istock
अगर आपका दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है, तो आप होली की रात उत्तर दिशा में एक पटिए के ऊपर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चना दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काला उड़द और तिल के ढेर पर नवग्रह बनाएं। इसके बाद इस पर केसर का तिलक लगाकर घी का दिया जलाएं। इसके साथ ही नवग्रह और कामदेव रति की पूजा अर्चना करें। इस उपाय को पति और पत्नी मिलकर करें। मान्यता है कि इससे धीरे-धीरे आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगेंगी।