फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan Date and Time: इस दिन मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और इसकी पूजा विधि

Thu, 17 Mar 2022 11:20 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock
होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। बसंत का महीना लगने के बाद से ही इसका इंतजार शुरू हो जाता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार होली को साल की शुरुआत के बाद पड़ने वाला पहला और बड़ा त्योहार माना जाता है। होली का त्योहार होलिका दहन के साथ शुरू होता है, फिर इसके अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। आज 17 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन है और 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। भारत में फागुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि होलिका दहन करने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यता है होलिका दहन के बिना होली का त्योहार नहीं मनाया जा सकता है। कहा जाता है कि होलिका दहन में सभी लोग अपनी नकारात्मकता की आहुति देकर स्वयं के अंदर सकारात्मक शक्ति का संचार करते हैं। होलिका दहन के दिन विधि-विधान से पूजा का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि...
विज्ञापन

2 of 5
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2022
  • आज यानी 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। यानी होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर एक घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा। वहीं फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की बात करें तो ये समय 17 मार्च की दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा और समापन 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock
होलिका दहन पूजा की विधि
  • होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करना जरूरी है। स्नान के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। 

4 of 5
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock
  • पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं। वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,.मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock
  • इसके बाद इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें। मिठाइयां और फल चढ़ाएं। पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें