फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: आज हरियाली तीज पर राशि के अनुसार करें दान, खूब मिलेगी सुख और समृद्धि

Wed, 07 Aug 2024 11:28 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर राशियों के अनुसार दान करने से विशेष लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि राशियों के अनुसार दान करने से क्या लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala


1. मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर लाल वस्त्र, लाल चूड़ियां या अन्य लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, यह राशि वीरता और उत्साह की प्रतीक होती है, इसलिए धर्म और शिक्षा से जुड़ी सामग्री का दान भी लाभकारी हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala


1. मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर लाल वस्त्र, लाल चूड़ियां या अन्य लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, यह राशि वीरता और उत्साह की प्रतीक होती है, इसलिए धर्म और शिक्षा से जुड़ी सामग्री का दान भी लाभकारी हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। शुक्र वैभव, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह है। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर धन, आभूषण या वस्त्र दान करना विशेष रूप से लाभकारी होता है। विशेषकर, सफेद या हल्के रंग के वस्त्र दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। बुध बुद्धि, शिक्षा और वाणिज्य के कारक ग्रह हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर पुस्तकों, शिक्षा सामग्री या लेखन से जुड़ी वस्तुओं का दान करना लाभकारी होता है। यह दान शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उन्नति प्रदान करता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
4. कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। चंद्रमा मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का कारक होता है। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर चांदी की वस्तुएं या जल का दान करना लाभकारी होता है। यह मानसिक शांति और पारिवारिक सुख की प्राप्ति में सहायक होता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
5. सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। सूर्य शक्ति, आत्म-विश्वास और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर पीले,लाल,गुलाबी या लाल वस्त्र, सोने का दान या सूर्यदेव की पूजा करना विशेष लाभकारी होता है। यह आत्म-विश्वास और समाज में सम्मान की वृद्धि करता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
6. कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर साफ-सफाई से जुड़ी वस्तुएं, जैसे कि झाड़ू, साबुन, हरे वस्त्र, किताबें या स्वास्थ्य संबंधी सामग्री का दान करना लाभकारी होता है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
7. तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। शुक्र सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक होता है। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर सुंदर वस्त्र, आभूषण या कोई भी भव्य वस्तु का दान करना लाभकारी होता है। यह जीवन में सौंदर्य और ऐश्वर्य की वृद्धि करता है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर लाल वस्त्र, वीरता से जुड़ी वस्तुएं या रक्षा सामग्री का दान करना विशेष लाभकारी होता है। यह दान साहस और शक्ति को बढ़ाता है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
9. धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। बृहस्पति ज्ञान, धर्म और सौभाग्य का कारक होता है। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर धार्मिक पुस्तकों, दान के लिए पीले वस्त्र या खाद्य पदार्थों का दान करना विशेष लाभकारी होता है। यह दान धर्म और शिक्षा में उन्नति प्रदान करता है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
10. मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। शनि कर्म, न्याय और तपस्या का प्रतीक है। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर काले वस्त्र, तांबे की वस्तुएं या गरीबों को भोजन दान करना विशेष लाभकारी होता है। यह दान कर्मफल में सुधार और सुख-समृद्धि की प्राप्ति में सहायक होता है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर दान, विशेषकर काले वस्त्र, तांबे की वस्तुएं या जरूरतमंदों की सहायता करना लाभकारी होता है। यह दान कर्मफल और समाज में सम्मान प्राप्त करने में सहायक होता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
12. मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। बृहस्पति शिक्षा, धर्म और भाग्य का कारक होता है। इस राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर धार्मिक सामग्री, शिक्षा सामग्री या खाद्य वस्तुओं का दान करना लाभकारी होता है। यह दान ज्ञान और धार्मिक उन्नति में सहायक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें