Dhan Prapti Ke Liye Haryali Teej Ke Upay: आज यानी 07 अगस्त 2024, बुधवार को पूरे देश में हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त 2024 शाम 7 बजकर 42 मिनट पर हो चुकी है और इसका समापन 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे होगा। हरियाली तीज पर महादेव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन शिव-पार्वती की जोड़ी की पूजा करती हैं, उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। ऐसे में सावन और हरियाली तीज का संयोग होने पर इस दिन कुछ उeपाय भी किए जाते हैं। यदि हरियाली तीज के दिन हम ये 7 काम कर लेते हैं तो जीवन में धन की कभी कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।