फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman jayanti 2021: शत्रु बाधा से मुक्ति पाने और धन प्राप्ति के लिए हनुमान जयंती पर करें ये उपाय

Thu, 22 Apr 2021 03:14 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान जयंती 2021
हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जंयती मनाई जाती है। इस बार 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान जयंती का दिन बजरंगबली की आराधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही पूर्णिमा तिथि होने के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट, शत्रु बाधा, और व्यापार, धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है। हनुमान जयंती के दिन भक्त व्रत करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है और बजरंगबली को भोग लगाया जाता है। इस पावन अवसर पर हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली को लाल चोला या सिंदूर का चोला चढ़ाना बहुत शुभ रहता है। इससे बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा भी कई ऐसे उपाय हैं जिन्हें हनुमान जयंती पर करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं और शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान जयंती 2021
धन प्राप्ति का उपाय
हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान करके लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और उनकी प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद किसी पात्र में सिंदूर लेकर उसमें चमेली का तेल मिला लें और हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। इसके बाद हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और उनकी दोनों भुजाओं पर केवड़े का इत्र छिड़के। अब इसके बाद एक साबुन पान का पत्ता लें और भलिभांति देख लें कि पत्ता कहीं से भी कटा-फटा न हो, अब इसपर चना और गुड़ रखकर हनुमान जी को भोग लगाएं। धन प्राप्ति और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान जयंती 2021
धन की किल्लत से बचने का उपाय
यदि आपको बार-बार धन हानि का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण आप धन के संकट से जूझ रहे हैं तो पीपल के वृक्ष का एक पत्ता लेकर उसे गंगाजल से पवित्र करके हनुमान जी के चरणों में रख दें। इसके बाद अपने मन में प्रार्थना करें और उस पत्ते पर केसर से श्री राम लिख दें। जब लिखा हुआ सूख जाए तो पत्ते को अपने पर्स में रख लें। मान्यता है कि इससे आपका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहता है लेकिन ध्यान रखें कि अपने पर्स को कभी गंदे हाथों से न छुएं।
 

4 of 5
हनुमान जयंती 2021 - फोटो : instagram
धन लाभ के लिए
हनुमान जयंती के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में तेल का दीपक जलाकर प्रणाम करें और बिना पीछे देखे वापस घर आ जाएं। इसके बाद हनुमान जयंती से लेकर लगातार सात मंगलवार तक इस मंत्र का जाप करें।
 
'जय जय जय हनुमान गोसाईं, कृपा करो गुरु देव की नांई'
 
मान्यता है कि इस उपाय को गुप्त रूप से ही करना चाहिए। इससे आपको आश्चर्यजनक धन लाभ होता है और भगवान हनुमान आपकी हर संकट से रक्षा करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान जयंती 2021
शत्रुओं से रक्षा के लिए
यदि आपको हर समय कोई अंजान भय सताता रहता है या आप शत्रुओं से परेशान हैं तो हनुमान जंयती पर हनुमान जी के समक्ष 108 बार हनुमान चालीसा और 108 बार संकट मोचन का पाठ करें। ध्यान रखें कि यह कार्य आपको 9 बजे के बाद और 12 बजे से पहले करना है। यदि आप यह कार्य अकेले पूरा नहीं कर सकते हैं तो अपने परिजनों के साथ मिलकर पाठ पूर्ण कर सकते हैं। इससे प्रसन्न होकर हनुमान जी आपकी हर संकट और शत्रुओं से रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें