Ganga Saptami 2020 आज ( गुरुवार, 30 अप्रैल 2020) गंगा सप्तमी का त्योहार मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा सप्तमी का दिन महत्वपूर्ण होता है। इस दिन गंगा जी में स्नान करना शुभ माना जाता है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा का विधान है। इस दिन गंगा मां की पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा सप्तमी पर गंगा जी में स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है, परंतु इस बार कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण देश में लॅाकडाउन चल रहा है जिस वजह से इस बार गंगा जी में स्नान करना संभव नहीं है। इस बार घर में ही स्नान वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिला कर स्नान करें और मां गंगा का ध्यान करें। आज, हम आपको कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनके जप से गंगा में स्नान के समान ही लाभ मिलता है।