फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Astrology: यदि सपने में दिखाई दे रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाएं सतर्क, सेहत और धन पर हो सकता है बुरा असर

Wed, 15 Jun 2022 01:02 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यदि सपने में दिखाई दे रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाएं सतर्क - फोटो : iStock
Dream Astrology: अक्सर लोग सोते समय सपने देखते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। कहा जाता है कि कुछ सपने आपकी निजी जिंदगी का आईना होते हैं, जो हमें भविष्य को लेकर अहम और बड़े संकेत देते हैं। तो वहीं कई बार सपने में आपको ऐसी कोई घटना दिखाई देती है जो असल जीवन में कभी घटित ही नहीं हुई है। वहीं कई सपनों को शुभ तो कई सपनों को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहता है। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सपने और इनके अशुभ फल से बचने के उपाय क्या हैं....  
विज्ञापन

2 of 5
यदि सपने में दिखाई दे रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाएं सतर्क - फोटो : iStock
जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बहुत सारे जानवरों को एक साथ देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब आने वाले समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस तरह के सपने आने पर सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। इसके साथ ही इस सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी जरूरत मंद व्यक्ति को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
यदि सपने में दिखाई दे रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाएं सतर्क - फोटो : iStock
सपने में काली बिल्ली देखना
स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में काली बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है। काली बिल्ली का सपना अशुभ फल देता है। सपने में काली बिल्ली देखना किसी अनहोनी का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको शारीरिक या फिर मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। सपने में काली बिल्ली दिखाई दे तो शिवलिंग का जल से अभिषेक करना चाहिए।

4 of 5
यदि सपने में दिखाई दे रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाएं सतर्क - फोटो : iStock
कपड़े पर पीला दाग देखना
कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देख लेते हैं जो बहुत ही अजीब लगती हैं। यदि सपने में आपको कपड़े पर पीला दाग लगा दिखाई दे तो ये धन हानि का सूचक माना जाता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो धन संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए साथ ही प्रातः उठकर स्नानादि करने के बाद लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए और लाल कपड़ा चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यदि सपने में दिखाई दे रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाएं सतर्क - फोटो : iStock
सपने में मामा का दिखाई देना 
यदि आप सपने में अपने साथ मामा को किसी शादी या पार्टी में देखते हैं तो इसका मतलब है कि किसी आपको किसी शोक सभा में जाना पड़ सकता है जो बिल्कुल भी शुभ नहीं है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें