फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaling Ke Upay: शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव, शिव कृपा से होगी धन की वर्षा

Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : iStock
Shivaling Ke Upay: भगवान शिव को लोग अपना आराध्य देव मानते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। भगवान शिव कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव शंकर को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि शिव पूजन में यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो शिव जी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं शिव जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में.... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : istock
ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाना चाहिए। साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करें। इससे जल्द ही अच्छे रिश्ते आने लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : iStock
नियमित रूप से मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। ये उपाय सोमवार से शुरू करें और इसके बाद रोज करें। मान्यता है कि इससे बुरा समय दूर हो सकता है।

4 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : अमर उजाला
21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ''ऊँ नम: शिवाय'' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसके अलावा शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : अमर उजाला
तांबे के लोटे में जल लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ में ''ऊँ नम: शिवाय मंत्र'' का जाप करें। मान्यता है कि इससे शनि के दोष दूर होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, घर में पारद शिवलिंग लेकर आएं और रोज इस शिवलिंग पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ने के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव - फोटो : self
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर जल चढ़ाएं। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें