फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Direction for Maa Lakshmi Statue: घर की इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर की इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : iStock
Best Direction for Maa Lakshmi Statue: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। मान्यता है कि जिन लोगों के घर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा या मूर्ति होती है और नियमित रूप से उनकी पूजा आराधना की जाती है, ऐसे लोगों की यश और कीर्ति चारों दिशाओं में फैलती है। लेकिन धर्म शास्त्रों में माता लक्ष्मी की प्रतिमा को रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। शास्त्रों का मानना है कि मंदिर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति को यदि सही दिशा में रखा जाए, तो विशेष लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में धर्म शास्त्रों के अनुसार आइए जानते हैं मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति को किस दिशा में रखना उत्तम होता है....  
विज्ञापन

2 of 6
घर की इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति को साथ में रखें  
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को ज्ञान का देवता कहा जाता है और माता लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। ज्ञान के बिना व्यक्ति के पास धन का कोई मोल नहीं है। कहा जाता है कि यदि व्यक्ति के पास ज्ञान नहीं होगा तो वह अपनी गलत आदतों के चलते धन का दुरुपयोग करेगा और उसके पास मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। इसलिए मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की मूर्ति अवश्य रखें।
विज्ञापन

3 of 6
घर की इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी की सही दिशा
घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति भगवान गणेश जी के साथ रखने से सुख समृद्धि का वास होता है, लेकिन मंदिर में भगवान गणेश के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। मंदिर में हमेशा मां लक्ष्मी की मूर्ति को गणेश जी के दाईं ओर ही रखा जाना चाहिए। 

4 of 6
घर की इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : iStock
न करें ये गलती
मां लक्ष्मी की प्रतिमा को गलती से भी भगवान गणेश की मूर्ति के बाईं ओर न रखें। इससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, क्योंकि पुरुष के बाईं ओर पत्नी बैठती है। जबकि मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मां हैं। इसलिए हमेशा मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा गणेश जी के दाईं ओर रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
घर की इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : iStock
इस अवस्था में ना रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति
कई बार लोग जाने अनजाने में मां लक्ष्मी की मूर्ति खड़ी अवस्था में रख देते हैं। जबकि धर्म शास्त्रों के अनुसार, देवी लक्ष्मी चंचल होती हैं और खड़ी मूर्ति विराजमान करने से माता ज्यादा देर उस स्थान पर नहीं टिकती हैं। इसलिए कभी भी उनकी मूर्ति या प्रतिमा खड़े अवस्था में नहीं रखना चाहिए। हमेशा कमलासन पर विराजमान माता की मूर्ति स्थापितकरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर की इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : iStock
ऐसी मूर्ति मानी जाती है सबसे शुभ 
देवी लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति लगानी चाहिए, जिसमें वो बैठी हुई नजर आ रही हों। संभव हो तो कमलासन पर विराजमान माता की मूर्ति स्थापित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें