Chandra Grahan May 2021: आज उपछाया चंद्रग्रहण लग रहा है। शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ अवधि के रूप में देखा जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगा जो शाम के 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में यह चंद्रग्रहण कुल मिलाकर 5 घंटे और 2 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण समाप्त होने के पश्चात् कुछ नियम बताए गए हैं ये नियम इस प्रकार हैं-
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहण खत्म होने के बाद करें स्नान
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं की शुद्धि होनी आवश्यक है। ग्रहण के प्रभावों को नष्ट करने के लिए स्नान करना चाहिए। शुद्ध जल से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव शून्य हो जाएगा। वहीं जब शुद्धि की प्रक्रिया पूरी कर लें तब जाकर कुछ अन्य कार्य करें।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें
ग्रहण लगने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में घर का शुद्धिकरण भी ग्रहण के पश्चात् अवश्य करना चाहिए। पूरे घर में गंगा जल झिड़कें। घर में पोछा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
ग्रहण के बाद घर के मंदिर को करें शुद्ध
ग्रहण के बाद घर के मंदिर में गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करें। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी गंगा जल से शुद्ध करें और इसके बाद ही पूजा करें। ऐसा करने से घर के मंदिर में व्याप्त ग्रहण की नकारात्मक छाया नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ग्रहण के बाद करें भोजन
ग्रहण के पश्चात ही भोजन बनाकर ग्रहण करना चाहिए। यदि भोजन ग्रहण के दौरान बना हुआ है तो उसमें पहले तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध करें। बच्चों-बुजुर्गों और रोगियों पर सूतक का प्रभाव मान्य नहीं होता है। इसलिए उन्हें समय पर भोजन खिला देना चाहिए।
मान्यता के अनुसार, यह भी कहा जाता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अतः संभव हो तो ग्रहण के पश्चात् गाय को रोटी जरूर खिलाएं।