फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि में जला रहे हैं अखंड ज्योति, तो जान लें नियम, ये गलती न करें

Thu, 15 Apr 2021 05:49 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। मां के भक्त नौ दिनों का व्रत रखते हैं। वे अपने घर में अखंड ज्योति भी जलाते हैं। यह ज्योति पूरे 9 दिन तक जलती है। मान्यता है कि नवरात्र पर्व के दौरान अखंड ज्योति रखने से घर में सुख-समृद्धि का निवास होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। घर में सुख शांति और पितृ शांति बनी रहती है। अखंड ज्योति प्रकाश, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होती है। शास्त्रों में अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित करने के नियम बताए गए हैं। जो इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : gettyimages
  • अखंड ज्योति को रखने से पहले इसके नीचे अष्टदल बना लें।
  • अखंड ज्योति को शुभ मुहूर्त देखकर ही प्रज्वलित करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
  • अखंड ज्योति को लकड़ी की चौकी पर रखकर जलाएं।
  • अखंड ज्योति जलाने के लिए शुद्ध देसी घी का प्रयोग करें।

4 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
  • अगर आपके पास ज्योति जलाने के लिए देसी घी नहीं है तो तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अखंड ज्योति के लिए रूई की जगह कलावे का इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : file photo
  • इस बात का ध्यान रखें कि कलावे की लंबाई इतनी रखें कि ज्योति नौ दिनों तक जलती रहे।
  • इसे प्रज्वलित करने से पहले इसमें आप बहुत थोड़े से चावल भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Needpix.com
  • अखंड ज्योति को देवी मां के दाईं ओर रखा जाना चाहिए। 
  • अखंड ज्योति को कभी भी गंदे हाथों से बिल्कुल भी छूना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : Social Media
  • अखंड ज्योति को कभी पीठ दिखाकर नहीं जाना चाहिए।
  • नवरात्रि समाप्त होने पर ही इसे स्वंय ही समाप्त होने देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें