फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम, वरना हो सकती है धन हानि

Wed, 25 May 2022 09:53 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बुधवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन का कोई न कोई महत्व जरूर होता है। साथ ही सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। इसी तरह बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा का विधान है। हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कोई व्यक्ति यदि भगवान गणेश की पूजा करता है, तो उसके जीवन के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। इसलिए इस दिन गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा उन नियमों का पालन भी करना चाहिए जो इस दिन के लिए तय किए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में उन कार्यों के बारे में बताया गया है, जिन्हें बुधवार को नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये काम करने से व्यक्ति को धन हानि झेलनी पड़ती है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 6
बुधवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य
 
काले कपड़े न पहनें
धार्मिक ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए। इसके अलावा शादीशुदा महिलाएं भी बुधवार के दिन काले कपड़ों के साथ काले रंग के आबूषण न पहनें। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहित जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बुधवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : istock
पैसों के लेन-देन से बचें 
कहा जाता है कि बुधवार के दिन किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी से पैसा उधार लेने भी नहीं चाहिए। मान्यता है कि बुधवार के दिन लेन-देन से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ यही नहीं ऐसा करने से धन-हानि भी हो सकती है। 

4 of 6
बुधवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
पश्चिम दिशा में यात्रा से बचें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा से बचना चाहिए, क्योंकि बुधवार के दिन इस दिशा की ओर दिशाशूल होता है। इसकी वजह से व्यक्ति का अहित हो सकता है।  
विज्ञापन

5 of 6
बुधवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : istock
कड़वा न बोलें 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक के साथ ही वाणी और संवाद का भी कारक माना गया है। ऐसे में बुधवार के दिन किसी भी व्यक्ति से कड़वा न बोलें। ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर सुख-समृद्धि का वास नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुधवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
किसी कन्या का अपमान न करें
वैसे तो कभी भी कन्याओं का अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन बुधवार के दिन इस बात का खास ख्याल रखें कि गलती से भी किसी कन्या का अपमान न करें। मान्यता है कि किसी कन्या का अपमान करने पर उस व्यक्ति के घर में कभी बरकत नहीं होती। साथ ही मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें