Hanuman Ji
- फोटो : iStock
Hanuman Chalisa Lyrics: हिंदू धर्म में नियमित पूजा-पाठ,आराधना,ध्यान और चालीसा पाठ करने का विशेष महत्व दिया जाता है। रोजाना पूजा-पाठ और भगवान का ध्यान करने से मन शांत और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिस प्रकार से देवी-देवताओं की नियमित रूप से आराधना करने से व्यक्ति की हर तरह की इच्छाएं पूरी होती हैं, ठीक उसी प्रकार से अगर अपने इष्ट देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए उनकी चालीसा का पाठ किया जाय तो शांति, सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति अवश्य ही होती है। अपने इष्टदेव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए देवी-देवताओं की चालीसा का पाठ किया जाता है। मान्यता है कि चालीसा का जाप करने से जल्द ही सफलताएं प्राप्ति हो जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सभी देवी-देवताओं में अलग-अलग शक्तियां निहित होती हैं जो अपने भक्तों द्वारा स्मरण करने पर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में भक्त जिस भी देवी या देवता की चालीसा का पाठ नियमित रूप से श्रद्धापूर्वक और मन से करते हैं उन्हें देवी-देवताओं की कृपा आसानी से प्राप्त हो जाती है। इसी कारण से नियमित रूप से चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है। आज हम आपको हनुमान चालीसा के पाठ का जाप करने के फायदे बताएंगे,लेकिन उसके पहले जानते हैं चालीसा में 40 पंक्तियों का क्या है महत्व...