ganga snan
सोमवार की सुबह करीब चार बजे से स्नान शुरू हुआ। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट, जयराम आश्रम समेत कई अन्य घाटों पर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दिन के समय तो गंगा घाटों पर पांव रखने की जगह नहीं बची थी। श्रद्धालुओं ने स्नान कर और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पुण्य की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।