फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में आने वाली बाधाओं को झट से दूर करते हैं ये 5 उपाय

Thu, 10 Dec 2020 08:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष में शीघ्र विवाह के उपाय - फोटो : iStock
विवाह का सीजन चल रहा है। यदि किसी जातक की शादी किसी कारण से नहीं हो पा रही है। उसकी कुंडली में विवाह का योग नहीं बन रहा है तो ऐसे जातकों को ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ज्योतिष विज्ञान में शीघ्र विवाह के लिए बताए गए उपाय बेहद कारगर होते हैं। इन उपायों को करने से जातकों का शीघ्र ही विवाह हो जाता है। ये उपाय इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार के दिन केले की वृक्ष की करें पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
केले के वृक्ष की करें पूजा
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जिन जातकों के विवाह में किसी न किसी प्रकार की रुकावट आ रही है तो उन्हें गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए और इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विवाह का कारक ग्रह माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
गुरुवार के दिन चने की दाल दान करनी चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
इन चीजों को अवश्य करें दान
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, शीघ्र विवाह के लिए, या फिर शादी में आ रही रुकावट के लिए गुरुवार के दिन व्रत करने के साथ-साथ चने की दाल का दान करना चाहिए और गुड़ का प्रसाद लोगों में बांटना चाहिए। इस दिन अधिक से अधिक पीले वस्त्र धारण करें।

4 of 6
केले की जड़ को धारण करें। - फोटो : Pixabay
गुरुवार के दिन करें ये उपाय
गुरुवार के दिन पीले कपड़े में केले की जड़ और हल्दी लपेटकर दाएं बाजू में बाध लें। यह उपाय आपके विवाह में आ रही सारी रुकावटों को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे, ये उपाय केवल गुरुवार के दिन ही करें। 
विज्ञापन

5 of 6
ओपल रत्न धारण करें। - फोटो : Social media
इस रत्न को करें धारण
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह की कृपा दृष्टि पाने के लिए ओपल रत्न को धारण किया जाता है। यह रत्न आपकी विवाह में आने वाली सारी रुकावटों को दूर करने में सक्षम होगा। जिन्हें लव मैरिज करनी हो उन्हें तो यह रत्न जरूर धारण करना चाहिए। परंतु धारण करने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शीघ्र विवाह के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
इन मंत्रों से मिलेगा जल्दी जीवनसाथी
शीघ्र विवाह के लिए वर-वधु को भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा शास्त्रों में शीघ्र विवाह के लिए वर और कन्या के लिए अलग-अलग मंत्रों का जाप भी बताया गया है। पूजा के समय आप इन मंत्रों का जप अवश्य करें।
कन्या के लिए:
 "ओम गौरी! 'शंकराधीशे! यथा त्वं शंकर प्रियां!
    तथा मां कुरु कल्याणि कांता सदुर्लभाम्"

वर के लिएः
"पत्नी मनोरामां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
     तारणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें