मासिक शिवरात्रि पूजन विधि
- फोटो : istock
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
मासिक शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही भगवान शिव और उनके परिवार की आराधना करें। इस दौरान सबसे पहले शिवलिंग का रुद्राभिषेक जल, शुद्ध घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से करें। बाद में धूप, दीप, फल और फूल आदि से पूजा करें। पूजा के दौरान शिव पूराण या शिव चालीसा का पाठ करें और इसके बाद आरती करें।