Annaprashan Muhurat 2026: हिंदू धर्म में अन्नप्राशन संस्कार का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह 16 संस्कारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बच्चे के जन्म के करीब छठे या सातवें महीने में उसे पहली बार अन्न ग्रहण कराया जाता है। इसे अन्नप्राशन संस्कार कहते हैं। इस शुभ कार्य को पूरे विधि-विधान और शुभ संयोग में किया जाता है। अन्नप्राशन के खास मौके पर सभी बड़े-बुजुर्ग बच्चे की सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद देते हैं। वहीं, अन्नप्राशन के समय बच्चे को सात्विक और पौष्टिक भोजन कराया जाता है। इससे बच्चे की अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना पूरी होती हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक इसके शुभ मुहूर्त।
अक्तूबर 2026: शारदीय नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट